बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत चेपाखुर्द में पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू की अगुवाई में आज विस्थापन एवं 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून से जुड़े विभिन्न मुद्दों, विशेष रूप से विस्थापन कट-अप डेट को लेकर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस जनसभा में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी के .राजू ,राज्य सरकार के मंत्री राधा कृष्ण ,किशोर इरफान अंसारी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद , जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में विस्थापित एवं प्रभावित परिवारों के शामिल होने की संभावना है। जनसभा में वर्ष 2013 के भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन कानून के प्रभावी क्रियान्वयन, विस्थापित परिवारों के अधिकार, उचित मुआवजा, रोजगार, पुनर्वास और अन्य लंबित मांगों पर भी चर्चा होने की संभावना है। जिसकी तैयारी पूरी हो गई है।योगेंद्र साहू ने बताया कि जनसभा का शुभारंभ गोंदलपुरा में 11:00 बजे, बड़कागांव समाधान भवन में दोपहर 12:00 बजे अल्पाहार , तत्पश्चात 1:00 बजे चेपाखुर्द मैदान में जनसभा का आयोजन होगा। यहां कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात लोग केरेडारी के लिए रवाना हो जाएंगे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








