ग्रामीणों ने वाहन पलटने की मुख्य कारण रोड में मिट्टी का फिसलन बताया
बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव महूगाई खुर्द में शनिवार की सुबह सरगम इंटरनेशनल स्कूल की भाड़े में ली गई सवारी गाड़ी पलट गई। जिसमें गाड़ी में सवार सभी छह विद्यार्थी बाल बाल बच गए। बड़ी दुर्घटना होने से टल गया ।हालांकि एक बच्ची को हाथ में चोट आई है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सुबह 7:00 बजे सवारी गाड़ी महुगाई खुर्द से 6 बच्चों को बैठा अगले जगह बच्चे उठाने के लिए जा रहा था। इसी दरमियान रोड में भारी मात्रा में मिट्टी की फिसलन के कारण सवारी गाड़ी पलट गई। इसी दरमियान घटनास्थल पर पहुंचे डॉक्टर प्रैक्टिशनर ने घटना की जानकारी आसपास लोगों को दी। ग्रामीणों की इकट्ठा होने के बाद बच्चों को गाड़ी से निकाला गया। ग्रामीणों द्वारा बताया जाता है कि ठेकेदार के द्वारा रोड में मोरम की जगह भारी मात्रा में मिट्टी डाल दिया गया है। बरसात की पानी गिरने से मिट्टी काफी गीली हो गई। रोड में काफी फिसलन देखा गया।
स्कूल बिना यू डाइस कोड का चल रहा है
बड़कागांव हजारीबाग रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप संचालित सरगम इंटरनेशनल स्कूल बिना यू डाइस कोड संचालित हो रहा है। जिसे लेकर स्कूल के प्रबंधक ने बताया कि यू डाइस कोड के लिए 2023 में शिक्षा विभाग के पास आवेदन दिया गया था , जो अभी भी प्रक्रिया में है। दुर्घटनाग्रस्त हुई सवारी गाड़ी को भाड़े में स्कूल के द्वारा लिया गया था। रोड में मिट्टी का काफी फिसलन होने के कारण मिट्टी अपनी ओर खींच लिया और गाड़ी पलट गई ।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








