बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा छापेमारी कर नाबालिक लड़की को बरामद करते हुए पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हजारीबाग जेल भेज दिया गया है । उक्त मामले को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि, पीड़िता की माता के द्वारा बड़कागांव थाना में आरोपी युवक प्रकाश कुमार साव के खिलाफ आवेदन दिया गया । जिसमें प्रकाश कुमार साव के द्वारा लड़की को अपहरण कर कहीं ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हजारीबाग जेल भेज दिया गया है। बड़कागांव थाना में कांड संख्या -116 /26 , धारा 96 / 137 (2) , दो 65 (1) बीएनएस एवं 06 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज की गई। आरोपी प्रकाश कुमार साव पिता सुरेश साव ग्राम सेरंगदाग ,थाना टंडवा , जिला चतरा का रहने वाला है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








