बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए विधायक ने अधिकारीयों के साथ की बैठक दिये कई दिशा निर्देश

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

बड़कागांव। केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर विधायक रोशन लाल चौधरी पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ गए हैं। क्षेत्र की जनता को बिजली की समस्या से निजात दिलाने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विधायक ने हजारीबाग बिजली विभाग के ऐसी अशोक कुमार उपाध्याय के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान विधायक रोशन लाल चौधरी ने क्षेत्र में हो रही अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज और जर्जर तारों की समस्या पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि बिजली व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभाग को निर्देश दिया कि तकनीकी खामियों को तुरंत दूर कर बिजली आपूर्ति चुस्त-दुरुस्त की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोस्टर के अनुसार पर्याप्त बिजली दी जाए। स्थानीय उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान त्वरित गति से हो।

पावर ग्रिड निर्माण को जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

बैठक में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने बड़कागांव में निर्माणाधीन नए बिजली पावर ग्रिड को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। जिसपर विधायक ने कहा कि बड़कागांव की बिजली समस्या के स्थायी समाधान के लिए इस पावर ग्रिड का समय पर चालू होना बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ग्रिड निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और सभी बाधाओं को दूर करते हुए इसे जल्द से जल्द समय सीमा के भीतर पूरा कर चालू किया जाए। ताकि क्षेत्र की जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके।आगे उन्होंने कहा कि बड़कागांव की जनता को बुनियादी सुविधाएं दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता है। बिजली की लचर व्यवस्था के कारण किसानों, छात्रों और आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आगे उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कह दिया कि काम में तेजी लाएं, अन्यथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई तय है।

बिजली विभाग के ए सी ने दिया भरोसा

बैठक में उपस्थित बिजली विभाग के ए सी अशोक कुमार उपाध्याय ने विधायक को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पावर ग्रिड के बचे हुए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है और जल्द ही बड़कागांव क्षेत्र के लोगों को एक बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति देखने को मिलेगी।
इस बैठक के बाद स्थानीय ग्रामीणों में एक नई उम्मीद जगी है कि वर्षों पुरानी बिजली की समस्या से अब उन्हें जल्द ही परमानेंट छुटकारा मिल जाएगा।
मौके पर मुख्य रूप से आजसू केंद्रीय सचिव सह मुखिया अनिकेत नायक, केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, कामेश्वर महतो, भोला महतो, तुलेश्वर महतो,महेंद्र महतो, कालेश्वर महतो, उपेंद्र कुमार, धनेश्वर महतो,फुलेश्वर महतो, जगदेव महतो, चंद्रनाथ महतो, रूदन महतो, मोहन महतो,धर्मनाथ महतो सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *