हजारीबाग। बड़कागांव हाई स्कूल, हजारीबाग के 1996 बैच के पूर्व छात्रों द्वारा एक भव्य एलुमनाई सह पिकनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के पावन अवसर पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य उनके समानता, भाईचारा एवं सामाजिक समरसता के विचारों को स्मरण करना रहा। इस अवसर पर उपस्थित सभी पूर्व छात्रों ने गुरु रविदास जी को श्रद्धापूर्वक याद किया।
इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए 1996 बैच के छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ पटना से पधारे बड़कागांव निवासी एवं आस्था रिब्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. उमाशंकर सिन्हा, रंजीत कुमार मुखिया तथा 1996 बैच के सभी पूर्व छात्रों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम औपचारिक रूप से प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम के दौरान सभी पूर्व छात्रों ने वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर अपनी पुरानी यादों को ताज़ा किया और जीवन के सुख-दुख साझा किए। लंबे समय बाद साथ मिलने का यह अवसर सभी के लिए भावुक एवं यादगार रहा। पूरे कार्यक्रम में आत्मीयता, अपनापन और भाईचारे का वातावरण बना रहा। शाम के समय सभी प्रतिभागियों ने एक-दूसरे से भावुक विदाई ली।
इसी अवसर पर “BOBA – बड़कागांव ओल्ड बॉयज एसोसिएशन” का विधिवत गठन किया गया। सर्वसम्मति से डॉ. उमाशंकर सिन्हा को इस एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया।
BOBA – बड़कागांव ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के प्रमुख उद्देश्य:
- बड़कागांव (झारखंड) के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाना, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण एवं प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा, बड़कागांव की सांस्कृतिक विरासत एवं परंपराओं का संरक्षण, बुढ़वा महादेव मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण में सहयोग, डुमारो नदी के समीप बहुउद्देशीय डैम निर्माण हेतु पहल, डैम के माध्यम से बड़कागांव को पेयजल आपूर्ति, बिजली उत्पादन एवं
पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना, पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय रोजगार के अवसर सृजित करना, प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग प्रदान करना, किसानों के हित में कार्य करना तथा कृषि विकास को बढ़ावा देना हैं।
इस अवसर पर डॉ. उमाशंकर सिन्हा ने 1996 बैच के सभी छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बैच समाज को कई महान व्यक्तित्व देने वाला गौरवशाली बैच रहा है और भविष्य में भी सामाजिक एवं क्षेत्रीय विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
दूर-दराज़ से आए सभी पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस एलुमनाई सह पिकनिक कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





