केरेडारी। एनटीपीसी केरेडारी कोल परियोजना के एमडीओ बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड के द्वारा सीएसआर मद से कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम आयोजित कर बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड ने विस्थापित प्रभावित क्षेत्र पाण्डु, बेंगवरी में 3500 लोगों को कंबल दिया गया। कंपनी के प्रबन्धक ने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए वृद्ध, विधवा व जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया है।बीजीआर माइनिंग के अधिकारियों ने स्वयं गांव-गांव जाकर लाभार्थियों को कंबल सौंपे। ग्रामीणों ने बताया कि सर्दी के मौसम को देखते हुए बीजीआर कंपनी द्वारा कंबल वितरण का सराहनीय कार्य किया गया है। ठंड के मौसम में बुजुर्गों और महिलाओं को असुविधा होती है, ऐसे में कंपनी की यह सहायता उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस मौके पर बीजीआर कंपनी के जीएम श्री निवास समेत सैकड़ो स्थानीय ग्रामीण व जनप्रतिनिधी उपस्थित हुवे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





