बड़कागांव। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देशानुसार डांडी कला थाना प्रभारी सुगुन मुर्मू के नेतृत्व में सोमवार को एंटी क्राइम के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें दोपहिया व चार पहिया वाहन डिक्की व हेलमेट चेकिंग अभियान चलाई गई।वाहन चेकिंग चलने से वाहन चालकों में आचानक हड़कंप मची और वाहन चेकिंग से बचने के लिए वाहन चालक वाहन लेकर इधर-उधर रास्ते से निकलते व भागते हुए नजर आए।वहीं वाहन चेकिंग में लगभग 20 से ज्यादा मोटरसाइकिल को की जांच की गई। थाना प्रभारी सुगुन मुर्मू के द्वारा वाहन चालकों को आगे से हेलमेट पहन कर वाहन चलने को लेकर हिदायत देकर छोड़ दी गई।वाहन चेकिंग में मुख्य रूप थाना प्रभारी सागेन मुर्मू एस आई चंद्र मोहन झा हवलदार सालों किसकू जगदीश गोपके अलावे पुलिस जवान के सशस्त्र बल शामिल थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 230





