अनुज कुमार यादव
बड़कागांव। मंगलवार को बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बड़कागांव थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में नशा विरोधी को लेकर अभियान चलाया गया,जिसमें थाना क्षेत्र के नापो खुर्द पंचायत के असनाटांड में पांच जगहो पर 131 ड्रामा पर लगभग 13 क्विंटल महुआ का जावा को नष्ट किया गया तथा 300 लीटर महुआ शराब को भी विनष्ट किया गया। नशा अभियान चलने से शराब माफियों में हड़कंप मची हुई है और कार्रवाई के दौरान शराब माफिया इधर-उधर दूबकते नजर आए।
श्री गुप्ता ने कहा कि नशा अभियान निरंतर जारी रहेगा और अगर कोई भी शराब व अन्य प्रकार के शराब संबंधित कार्य करते हुए पकड़े जाएंगे उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा महुआ शराब बनाने वाले लोगों को चिन्हित कर मामला दर्ज की जाएगी। कार्रवाई में मुख्य रूप से थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता एसआई अमित कुमार के अलावे पुलिस जवान के सशस्त्र दल शामिल थें।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





