केरेडारी। एनटीपीसी केरेडारी परियोजना में कोल माइनिंग दिवस काफी धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर केरेडारी कोल माइनिंग प्रोजेक्ट ने हजारीबाग स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ केक काटा और मिठाइयां खिला कर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिए। साथ परियोजना प्रबन्धन बुजुर्गों को उपहार दिये।
केक कटते ही बुजुर्गों के झुर्रियों से भरे गाल मुस्कान में निखर उठे, और उनकी आँखों में आशीष की उजली चमक तैर गई। स्नेह, अपनापन, देखभाल और मिठास से भरे उपहारों ने पूरे वातावरण को मानवता की ऊष्मा से भर दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्कृति महिला समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने अपने समर्पण से इस पहल को एक भावपूर्ण सामाजिक संदेश में बदल दिया।
मौके पर मानव संसाधन प्रमुख रोहित पाल, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन विभाग महाप्रबंधक एस. पी. गुप्ता, मुकेश साहू शामिल रहे। इनके साथ महिला क्लब की सदस्याएँ भी उपस्थित रहीं, जिनकी संवेदनशील भागीदारी ने कार्यक्रम को और अधिक हृदयस्पर्शी बनाया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 171








