चट्टीबरियातु परियोजना के संस्कृत‍ि महिला समिति ने पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण व स्वच्छता पर दी बढ़ावा

जब एक महिला सशक्त होती है, तो पूरा समाज प्रगति की ओर बढ़ता है : राखी गुप्ता 

केरेडारी। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की चट्टी बरियातु कोल माइनिंग प्रोजेक्ट के संस्कृत‍ि महिला समिति के सहयोग से सिकरी साइट कार्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्कृत‍ि महिला समिति के उपाध्यक्ष राखी गुप्ता अपने सहयोगी सदस्यों के साथ सक्रिय सहभागिता दिखाते हुवे वृक्षा रोपण किये।
इस दौरान सीएसआर विभाग द्वारा संचालित तीन माह की ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम की लाभार्थी महिलाओं से भी समिति की सदस्यों ने संवाद किया। श्रीमती गुप्ता ने कहा हमारा प्रयास है कि हम पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाएं। जब एक महिला सशक्त होती है, तो पूरा समाज प्रगति की ओर बढ़ता है।
इसके साथ ही संस्कृत‍ि महिला समिति द्वारा पगार हाई स्कूल की छात्राओं के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें परियोजना की डॉ. निधि ने छात्राओं को स्वच्छता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया गया।
news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *