एनटीपीसी चट्टी बरियातु परियोजना ने बिरहोर बच्चों के बीच यूनिफॉर्म व खेल सामग्री का किया वितरण

केरेडारी। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना कोल माइनिंग प्रोजेक्ट की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत बिरहोर कॉलोनी के बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म और खेल सामग्री का वितरण किया गया। यह कदम इन बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने और आत्मविश्वास के साथ स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। बिरहोर समुदाय के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल है, क्योंकि यहां के बच्चों को मूलभूत वस्त्रों की भी कमी रहती है।
इस अवसर पर चट्टी बरियातु परियोजना प्रमुख नवीन गुप्ता, अपर महाप्रबंधक नीलमाधव स्वैन, मुखिया चट्टी बारियातू झर्रीलाल महतो, समेत कई अधिकारी उपस्थित थे। चट्टी बरियातु कोल माइनिंग प्रोजेक्ट द्वारा पूर्व में भी बिरहोर समुदाय के कल्याण हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा प्रत्येक परिवार को मासिक पोषण किट वितरण जैसी अनेक सामाजिक गतिविधियाँ की जाती रही हैं।
news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *