साथ जीने मरने के कसमें के साथ प्रेमी युगल ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत पुलिस ने शव को परिजनों को सौंपा

बड़कागांव। साथ जीने में बाधा आने पर साथ मरने की शर्त पर एक प्रेमी युगल जोड़ी ने जहर खाकर अपनी जीवन इलिलाह समाप्त कर ली। मामला प्रकाश में तब आया जब मृत प्रेमिका का शव को परिजन अग्नि संस्कार के लिए श्मशान घाट ले कर पहुंचे ही थे कि बड़कागांव पुलिस श्मशान घाट पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर हजारीबाग पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि इस संबंध में दोनों के परिजन कुछ भी जानकारी नहीं दे रहे हैं। मामला बड़कागांव थाना क्षेत्र के चंदौल-पुंदौल गांव की है। पुंदौल गांव निवासी नरेंद्र पांडे का 26 वर्षीय पुत्र मंटू पांडे एवं चंदौल गांव निवासी अशोक रजवार की 22 वर्षीय पुत्री सुलेखा कुमारी बीती शनिवार की रात जहर खा लेने का मामला प्रकाश में आया है। दोनों के परिजनों ने अलग-अलग समय में रात को ही इलाज के लिए बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। स्थिति नाजुक होने के कारण दोनों को हजारीबाग रेफर कर दिया गया। हजारीबाग से भी सुलेखा को रांची के लिए रेफर कर दिया गया जिसकी मौत रास्ते में हो जाने की बात कहीं जा रही है। परिजनों ने शव को अपने पैतृक गांव चंदौल लाकर दिन में जैसे ही श्मशान घाट ले जाकर अग्नि संस्कार करने वाले थे कि बड़कागांव पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। वहीं दूसरी ओर मंटू पांडे को भी हजारीबाग से रेफर कर देने की तैयारी चल ही रही थी कि उसकी मौत हो गई। मंटू पांडे का शव को भी हजारीबाग सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। उक्त दोनों युवक युवती का जहर खाने का चर्चा दोनों गांव में तेजी से फैल गई। हालांकि दोनों के परिवार द्वारा इस संबंध में किसी प्रकार की भी कोई जानकारी नहीं होने की बात कही जा रही है। युवती ने पेट में दर्द होने की बात अपने परिजनों को बताई जिसे इलाज के लिए बड़कागांव ले जाने के बाद जहर खा जाने की बात सामने आई। जबकि मंटू पांडे को आधी रात को उल्टी होने लगी तो परिजनों को बताया कि मैं सल्फास का गोली खा लिया हूं। उक्त दोनों युवक युवती का एक साथ जहर खाकर आत्महत्या करने की गांव में जितनी मुंह उतनी बातें की चर्चाएं हो रही है। वहीं दोनों का परिजन भौचक हैं। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार युवक मंटू ने अपने दूसरे नवनिर्मित घर के छत पर चढ़कर रात को वीडियो कॉलिंग करते हुए लड़की से काफी देर तक बात किया। तत्पश्चात दोनों ने जहर खा लेने की चर्चा है । ग्रामीण सूत्रों के अनुसार लड़का हर तरह का नशेड़ी था। बड़कागांव थाना के पुलिस ने कहा कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही श्मशान घाट पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। जबकि लड़का का मौत हजारीबाग सदर अस्पताल में होने के बाद वहीं से पोस्टमार्टम किया गया। ज्ञात हो कि 2016 में ही पुंदौल गांव में ही युवती सावित्री कुमारी एवं युवक मोहम्मद जावेद का शव पास के जंगल में पलाश का पेड़ में फांसी में लटका हुआ मिला था। लगभग 10 वर्ष के बाद यह दूसरी घटना इस गांव में प्रेमी प्रेमिका की आत्महत्या लोगों को भौचक में डाल दिया है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *