सीआईएसएफ के आईजी अमित माथुर ने किया केरेडारी के दोनों कोल परियोजनाओं का दौरा, हुआ भव्य स्वागत
केरेडारी। केरेडारी प्रखंड में संचालित एनटीपीसी कोल खनन परियोजनाओं में आए दिन हो रहे अपराधिक घटनाओं को सीबी केडी कोल परियोजना में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त किया जायेगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीआईएसएफ के आईजी अमित माथुर (मुख्यालय पटना) ने शुक्रवार को एनटीपीसी के केरेडारी और चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजनाओं का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दोनों परियोजनाओं के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया।
इस दौरान एनटीपीसी प्रबंधन ने परियोजना क्षेत्र में हो रहे अपराधिक घटनाओं का जानकारी सीआईएसएफ के आईजी अमित माथुर को दिए। और माइनिंग क्षेत्र में सीआईएसएफ जवानों का तैनाती का बात किए। सीआईएसएफ के आईजी अमित माथुर ने परियोजना क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर सीआईएसएफ जवानों का जल्द ही दोनों खदानों में तैनाती कर श्रमिकों और परियोजना की सुरक्षा को और मजबूत करने का आश्वाशन दिये।
भ्रमण के दौरान एनटीपीसी प्रबंधन ने सीआईएसएफ के आईजी अमित माथुर का भव्य तरीके से स्वागत किया।
गौरतलब है कि परियोजना क्षेत्रों में समय-समय पर असामाजिक तत्वों द्वारा फायरिंग और तोड़फोड़ की घटनाएं होती रही हैं। इससे जहां कर्मचारियों में भय का माहौल रहता है, वहीं खनन और प्रेषण कार्य भी बाधित होते रहे हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 334





