वरिष्ठ संपादक हरिनारायण सिंह का आकस्मिक निधन पत्रकार जगत में शोक, बड़कागांव के पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

अनुज कुमार यादव 

बड़कागांव। हिंदी पत्रकारिता जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले दैनिक अखबार के प्रधान संपादक हरि नारायण सिंह का आकस्मिक निधन रविवार को हो गया। इनके निधन की सूचना से पत्रकार जगत में शोक की लहर हैं। बड़कागांव प्रखंड के तमाम पत्रकारों ने हरिनारायण सिंह के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन गिरी एवं शिवशंकर कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी जगत के पत्रकारिता में हरि नारायण सिंह ने कई लोगों को कलम पकड़ कर लिखना सिखाया। उनके चले जाने से पत्रकारिता जगत में एक अपूर्ण छती हुआ है। वह संपादक के पद पर होने के बावजूद भी एक अंचल के साधारण से पत्रकारों से भी मिलकर उन्हें लिखने की कला सिखाते थे। उनके साधारण जीवन शैली ही सभी अंचल के पत्रकारों को उनकी ओर जोड़ता था।

शोकसभा में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार संजय सागर, नरेश कुमार, दीपक सिन्हा, पिंटू कुशवाहा दिनकर, विकास रंजन, रितेश ठाकुर, शमशेर आलम, संजय राम, रंजीत साव, अनुज यादव समेत कई पत्रकार शामिल हुवे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे