केरेडारी। केरेडारी अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल के द्वारा शनिवार को एस एस प्लस 2 उच्च विद्यालय केरेडारी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी ने विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति, पठन पाठन की व्यवस्था का जायजा लिए। निरीक्षण के दौरान बच्चों ने विद्यालय में मूलभूत समस्याओं के बारे में अवगत कराया। यहां अंचलाधिकारी ने बच्चों को बेहतर कैरियर की जानकारी दी। कहा कि बच्चे लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें और गांव परिवार का मान बढ़ाएं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 313








