गर्रीकलां उच्च विद्यालय में प्रबंध समिति का गठन पदेन अध्यक्ष बने विधायक रौशन लाल चौधरी, सचिव बने महावीर महतो

केरेडारी। उच्च विद्यालय गर्रीकलां में प्रबंध समिति गठन हेतु ग्रामीणों की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार महतो ने किया एवं संचालन बद्री नारायण कुशवाहा ने की। जिसमें उच्च विद्यालय के प्रबंध समिति के नए सदस्यों का चयन हुआ। विधालय प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष विधायक रौशन लाल चौधरी का मनोनयन किया गया। शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में शिक्षक मनोज कुमार, अरुण कुमार महतो को सदस्य, सचिव सेवा निवृत्त शिक्षक महावीर महतो का चयन किया गया। सचिव पद की मतदान में कुल 68 मतदाताओं ने भाग लिया जिसमें नोटा वोटो की संख्या तीन, रद्द वोटो की संख्या चार तथा विपक्षी का वोटो की संख्या आठ है।

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों, शिक्षक- शिक्षिकाएं व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने विद्यालय के विकास एवं छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। और विद्यालय के सफल संचालन के लिए कई सुझाव दिये। साथ ही साथ विद्यालय के विकास कार्य में सभी ने बढ़ चढ़कर सहयोग देने का आश्वासन दिया।

 

मौके पर मुखिया हितनारायण साव, बालेश्वर राणा, महेंद्र पासवान, दिनेश्वर साहू, मिथिलेश राम, डोमन महतो, बैजनाथ राणा, सोमर महतो, कामेश्वर महतो, राजेंद्र महतो , भुनेश्वर राणा, राजीव कुमार, रविंद्र कुमार पासवान, संजय कुमार, संदीप कुमार शर्मा, महादेव महतो, भोला महतो, विश्वनाथ कुमार, राम इकबाल सिंह, विनोद कुमार महतो , लक्ष्मीकांत कुशवाहा, मनोज कुमार, रोहित कुमार, शंकर कुमार, रवि कुमार, शंभू कुमार, मनोहर कुमार, मोती महतो, देवनाथ कुमार, बालेश्वर महतो, मुकेश कुमार, बैजनाथ कुमार ,बद्री नारायण कुशवाहा, राम प्रकाश कुमार, मोहम्मद मंसूर आलम, मुबारक अंसारी, प्रदीप राम, विश्वनाथ महतो, रामकृष्ण महतो समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे