हजारीबाग अपर समाहर्ता ने की केरेडारी प्रखंड का दौरा विकास योजनाओं किये जांच, बच्चों का भोजन चखा

केरेडारी। हजारीबाग अपर समाहर्ता संतोष सिंह मंगलवार को केरेडारी प्रखंड का दौरा किये। इस दौरान गर्री कला पंचायत भवन के सहायता केंद्र, गर्री कला मध्य विद्यालय, गर्रीकला में अकबर अली के पीडीएस दुकान, केरेडारी सीएचसी, प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान राजकीय मध्य विद्यालय गर्री कला के मध्यान्ह भोजन के गुणवत्ता, विद्यालय से संबंधित विभिन्न पंजीयों का जांच किये। जांच के दौरान विद्यालय परिसर में गंदगी भरा मिला। जिस पर श्री सिंह ने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाते हुवे विद्यालय परिसर को साफ सफाई रखने का निर्देश दिये। साथ ही जांच के उपरांत अपर समाहर्ता ने सहयोगी कर्मियों के साथ बच्चों के लिए बना खाना का स्वाद चखा।

जन वितरण प्रणाली विक्रेता अकबर अली के दुकान का स्टॉक पंजी, वितरण पंजी का जांच कर राशन स्टॉक का मिलान किये। इस अलावे अपर समाहर्ता संतोष सिंह ने केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा के स्टॉक का जांच किये। विशेष कर सर्पदंश से संबंधित एंटी वेनम के बारे मे पूछताछ की गयी जो उपलब्ध पाया गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भी कैश बुक, मनरेगा योजना, समेत अन्य विकास योजनाओं के अभिलेखों का जांच किये। जिसमें मिले त्रुटियों को सुधार करने का निर्देश दिया गया।

मौके पर सीओ रामरतन वर्णवाल, बीडीओ विवेक कुमार, बीपीओ सुमन कुमार, प्रभारी एमओ रवि राजा, रोजगार सेवक जुगेश्वर प्रसाद, राजीव कुमार समेत कई कर्मी शामिल थे।

 

 

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!