बड़कागांव। कर्णपुरा इंटर महाविद्यालय बड़कागांव में 11वीं कक्षा (सत्र 2025-27) के विज्ञान, कला एवं वाणिज्य वर्ग का औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़कागांव थाना के सब-इंस्पेक्टर सावित्री कश्यप के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर युवा नेता सोनू इराकी, फैसल खान, रोहित कुमार दास सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्रा ममता कुमारी ने की।
महाविद्यालय के संस्थापक प्रो. रामसेवक ने स्वागत भाषण में कहा कि 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ मेहनत कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि सब-इंस्पेक्टर सावित्री कश्यप ने अपने संबोधन में बच्चों को पढ़ाई के साथ बेहतर नागरिक बनने, अनुशासित जीवन जीने और शिक्षा के महत्व को समझकर आगे बढ़ने की सीख दी। युवा नेता सोनू इराकी ने कहा कि गरीब छात्रों के लिए मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा। बच्चों को पढ़ाई के लिए किताब, ड्रेस जैसी सुविधाएं दिलाने हेतु हरसंभव प्रयास करूंगा। आप सभी मेहनत से पढ़ाई करें और बड़कागांव का नाम रौशन करें।
इस कार्यक्रम की सफलता में प्रो. अक्षय पांडे, प्रो. आशा कुमारी, प्रो. सुमोदा कुमारी, दीपक मुर्मू, अंकित कुमारी सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
मौके पर नेहा कुमारी, ममता कुमारी, पुष्पा, सोनिका, पूनम, संजना, करिश्मा एवं नेहा द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे









