बड़कागांव आजाद जागृति छात्र संघ ने अभियान चला कर बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर का किया साफ सफाई

श्रावणी मेले के प्रत्येक सोमवारी के बाद एजेसीएस की टीम करेगी सफाई।

बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत महुदी पहाड़ स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक बाबा बुढ़वा महादेव मंदिर में श्रावण मास में एक माह का ऐतिहासिक श्रावणी मेला का भव्य आयोजन किया जाता है। जहां पुरे महीना लाखों श्रद्धालुओं आवागमन होता हैं। श्रवण सोमवारी के दिन मंदिर में अत्यधिक श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। जिससे पूजा पाठ एवं खाने पीने के बाद श्रद्धालुओं के अपशिष्ट सामग्री से मंदिर परिसर एवं आस-पास का स्थान दूषित हो जाता है। जिसको लेकर स्वच्छता ही सेवा की भावना के तहत झारखंड सरकार से निबंधित संस्था आजाद जागृति छात्र संघ (एजेसीएस) ने श्रावण माह के प्रथम सोमवारी के बाद मंगलवार 15 जुलाई को श्रमदान से बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर सहित आस-पास में सफाई अभियान चला कर सफाई किया। संस्था से जुड़े पदाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष श्रावणी मेले के प्रत्येक सोमवारी के बाद श्रमदान से मंदिर की सफाई हमारी टीम करेगी। तथा श्रद्धालुओं से अपील किया गया है कि, मंदिर परिसर एवं आसपास साफ एवं सुंदर बनाए रखने में स्वच्छता पर ध्यान देकर सहयोग करें।

सफाई करते युवा

सफाई अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप एजेसीएस संस्था के अध्यक्ष भादेश्वर प्रसाद मेहता, सचिव विनोद प्रसाद, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, सदस्य -शिबू सोनी, भुगेश्वर प्रसाद, संजय राणा, रिझेश्वर प्रसाद, कुंज बिहारी कुमार, अनुज कुमार, जितेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, संजीवन कुमार, नितिन राज, दिवाकर कुमार, पवन कुमार, उदेश्वर प्रसाद, दीनानाथ प्रसाद, गंगाधर प्रसाद कुशवाहा, श्रवण सोनी, अरविंद राणा, नंदलाल प्रसाद शामिल थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!