जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने किया बड़कागांव प्रखंड का दौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर देखा विधि व्यवस्था

बड़कागांव। हजारीबाग उपायुक्त के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सह वरिय पदाधिकारी निर्भय कुमार अपने टीम के साथ बड़कागांव प्रखंड का दौरा किये। श्री कुमार बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुआयना करके वस्तु स्थिति से अवगत हुवे। और मरीजों से इलाज संबंधित जानकारी ली। आईसीडीएस हेल्थ स्कूल का भी दौरा किया। इसके बाद सांढ विद्यालय का निरीक्षण किया तथा मध्यान भोजन खाकर मध्यान भोजन का गुणवत्ता जांच कर बच्चों से भी शिक्षा संबंधित व मिड डे मील के बारे में भी जानकारी प्राप्त कियें। साथ ही यहां बच्चों के साथ बैठ कर खाना खाये। इसके बाद बड़कागांव प्रखंड ब्लॉक सह अंचल कार्यालय के सभागार भवन में कर्मचारियों के साथ बैठक की तथा सभी बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की उसके बाद कर्मचारियों को सभी बिंदुओं पर डिक्टेशन दिया गया। जिला भू अर्जन पदाधिकारी सह बड़कागांव वरिय पदाधिकारी निर्भय कुमार ने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को बड़कागांव प्रखंड का विजिट होगा और सभी विभागों का मूल्यांकन करेंगे, ताकि आम लोगों को सहूलियत हो और सरकार की क्रियान्वित योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

बच्चों के साथ खाना खाते अधिकारी व अन्य

बैठक में मुख्य रूप से बड़कागांव प्रमुख फुलवा देवी, बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, एम ओ भास्कर राज, सीआई नवल किशोर प्रसाद, बीपीओ हीरो महतो, अरुण पासवान, आवास कोऑर्डिनेटर विकास कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रकाश कुमार, आनंद कुमार के अलावे अन्य ब्लॉक कर्मी शामिल थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!