प्रकाश कुमार / प्रतापपुर (चतरा)
चतरा। अवैध कोयला कारोबारियों के विरुद्ध चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चतरा पुलिस ने बिहार झारखंड बोर्डर से सटे घोरीघाट इलाके से तीन हाइवा व एक काले रंग की स्कॉर्पियो समेत 9 लोगो को हिरासत में ली। सूत्रों की माने तो कोयला तस्कर टंडवा के मगध कोल परियोजना से तीनों हाइवा लोड कर कौरा भरही के रास्ते बिहार ले जाने की तैयारी में थें। जिस पर प्रतापपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुवे तस्करों की योजनाओ को विफल कर दिया है। पुलिस हिरासत में लिए 9 लोगो से पूछताछ कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनेज को लेकर बिचौलिया प्रतापपुर थाने के चक्कर काट रहे हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Views: 20