विधायक रौशन लाल चौधरी ने बड़कागांव मुख्यालय का किये औचक निरीक्षण, गायब मिले कई कर्मी

• रौशन लाल चौधरी ने अंचलाधिकारी को लगाया फटकार, कार्यालय में सुधार करने का दिये निर्देश

बड़कागांव। विधायक रोशन लाल चौधरी के द्वारा बड़कागांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण से मुख्यालय में हड़कंप मच गया। सुबह 11 बजे हुए इस औचक दौरे में अंचलाधिकारी और सीआई नवल किशोर अनुपस्थित मिले। अंचलाधिकारी को फोन पर बुलाने के बाद भी वे घंटों देर से पहुंचे। इस दौर ग्रामीणों ने विशेषकर अंचल कार्यालय से संबंधित शिकायतों की झड़ी लगा दी, जिसमें कामकाज में देरी और कर्मचारियों की अनुपस्थिति मुख्य थी। विधायक ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया और प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी को जल्द निवारण का निर्देश दिया। उन्होंने अंचलाधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि सबसे ज्यादा शिकायतें अंचल कार्यालय से ही आती हैं, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने स्पष्ट किया कि पदाधिकारी ग्रामीणों के सेवक हैं और उनका कर्तव्य समस्याओं का समय पर समाधान करना है, अन्यथा किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, मुखिया संघ अध्यक्ष सहित कई ग्रामीण और पदाधिकारी मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!