पहलगाम में हिंदू सैलानियों के हत्या के विरोध में बड़कागांव में निकला कैंडल मार्च, दी श्रद्धांजलि 

बड़कागांव। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हिंदू सैलानियों पर पाकिस्तानी आतंकवादी द्वारा किए गए हमले की बड़कागांव के बुद्धिजीवी वर्ग ने निंदा की और कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च पूर्व हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी कुंजबिहारी साहू के नेतृत्व में बड़कागांव मुख्य चौक से लेकर काली मंदिर तक निकाला गया।

वहीं सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव पंकज गुप्ता तथा समाजसेवी सोनू की इराकी ने संयुक्त रूप से कहा कि पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों के द्वारा जो हिंदू सैलानियों को पूछकर गोली मारना क्रूरता का हद है। इसलिए भारत सरकार कठोर से कठोर कदम उठाकर आतंकवादियों के विरुद्ध कार्रवाई करें तथा विश्व स्तर पर पाकिस्तान का बहिष्कार करें। मौके पर मुख्य रूप से लोकहित अधिकार पार्टी के हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कुंज बिहारी साहू, सिविल समिति के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव पंकज गुप्ता, समाजसेवी सोनू इराकी, राष्ट्रीय तेली साहू समाज के जिला उपाध्यक्ष अशोक साव, के अलावे दर्जनों लोग शामिल थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!