बड़कागांव में दहेज प्रथा की भेंट चढ़ी विवाहिता, ससुराल वालों ने पीट पीट की हत्या

बड़कागांव। बड़कागांव थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी अजय कुमार के पत्नि मुनिता कुमारी का शव बुढ़वा महादेव रानी तालाब के समीप सदौल टांड़ से बड़कागांव पुलिस ने बरामद किया। शुक्रवार सुबह महुआ चुनने जा रहे ग्रामीणों ने शव को देखा और सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सुचना मिलते ही बड़कागांव इंस्पेक्टर अनिल कुमार एवं थाना प्रभारी नेमधारी रजक घटनास्थल पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिये। महिला के शव मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल से शव को मृतक के घर ले गये। जहां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु हजारीबाग भेज दिया। घटना 10 अप्रैल की रात्रि की है। मृतका अपने पीछे पुत्र प्रिंस कुमार एवं पुत्री दिव्या भारती को छोड़ गई हैं।

इस संबंध में मृतिका के पिता बड़कागांव निवासी गजेंद्र कुशवाहा ने बड़कागांव थाना में आवेदन देते हुए दहेज को लेकर पुत्री का हत्या करने का आरोप लगाया हैं। आवेदन में लिखा है कि बेटी की शादी वर्ष 2016 में हिंदू रीति रिवाज से अजय के साथ किया था। शादी के बाद से दहेज में 10 लाख रुपए तथा मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। समय-समय पर मारपीट कर प्रताड़ति करने का सिलसिला जारी रहा। कई बार पंचायत भी की गई। अंततः 11 अप्रैल को पुत्री को ससुराल वालों ने हत्या कर दिया। मिर्जापुर में ममता की लाश रानी तालाब के समीप जंगल नुमा स्थल पर फेंकने की सूचना मिली। आवेदन में पुत्री के साथ मारपीट कर बिजली का करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। आवेदन में पति अजय कुमार, ससुर परमेश्वर महतो के अलावा अरुण कुमार, बबीता देवी, अनीता देवी, मनेश्वर महतो, रिकिया देवी एवं मोहन कुमार पर द्वारा घटना का अंजाम देने का आरोप लगाया गया है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!