केरेडारी बीडीओ ने बिरहोर टोला में संचालित विद्यालय का किये औचक निरीक्षण संतोष जनक मिला भोजन


केरेडारी(हजारीबाग)। केरेडारी प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार के द्वारा चट्टीबारियातु पंचायत अंतर्गत पगार बिरहोर टोला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बिरहोर टोला में संचालित स्कूल के बच्चों के मिड डे मिल की जांच की गई। जिसमे सप्ताहिक मीनू के आलोक में भोजन वितरण किया जा रहा था एवं साथ ही कोल कंपनी ऋत्विक द्वारा सभी बिरहोर के बीच भोजन का वितरण किया जा रहा था। निरीक्षण के क्रम में टोला में निर्मित दो जल मीनार में एक ख़राब पाया गया जिस संबंध में पेय जल विभाग के कनीय अभियंता से बात करते हुए त्वरित सुधार करवाने का निर्देश दिया गया।


इसके अलावा बिरहोर परिवार के महिलाओं के द्वारा बनाये जा रहे अगरबत्ती को देख कर प्रखंड विकास पदाधिकारी काफी गदगद हुवे। यहां महिला के बताया गया कि एक दिन में 700 से 800 अगरबत्ती का निर्माण किया जाता हैं। कार्य के एवज में 80 से 100 रुपया आमदनी होने की बात बताया गया।
मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुमन कुमार भी उपस्थित थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *