केरेडारी में अनियंत्रित दोपहिया वाहन समेत चालक नदी में गिरा मौत गांव में शोक की लहर

केरेडारी (हजारीबाग)। केरेडारी थाना क्षेत्र के मनातू पंचायत के धोरधोरवा पुल के समीप अनियंत्रित होकर दोपहिया वाहन समेत चालक पुल के नीचे गिरा। जिससे वाहन चालक की मौत हो गई। मृतक बेलतु निवासी इन्दु साव के 36 वर्षीय पुत्र चिंतामणि साव हैं। घटना बीते रात का बताया जाता हैं। घटना की सूचना परिजनों गुरुवार सुबह घटना स्थल पहुंचे। और सुचना केरेडारी पुलिस को दी। केरेडारी पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया।
इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मृतक धान कूटने का काम करता हैं। गुरुवार को मनातू गया था। जो देर शाम अपने दोपहिया वाहन से मनातू पहरा गांव के रास्ते बेलतू अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान धोर धोरवा नदी पर बने पुल के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुक्रवार सुबह राहगीरों की नजर पुल के नीचे पड़ी, तो सूचना ग्रामीणों को दी। जिसके बाद परिजनों ने घटना स्थल पहुंच कर शव की शिनाख्त की।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *