JLKM टाइगर जयराम महतो के नेतृत्व में बड़कागांव के विकास की नई गाथा लिखेंगे : बालेश्वर कुमार

बालेश्वर कुमार ने किया केरेडारी वा बड़कागांव का दौरा

केरेडारी(हजारीबाग)। जेएलकेएम से चुनाव का टिकट मिलते ही बड़कागांव प्रत्याशी बालेश्वर कुमार बुधवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ केरेडारी के कंडाबेर मां अष्ट भुजी का पूजा अर्चना करने पहुंचे। माता रानी के विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत कंडाबेर, बारियातू, गर्रीकलां, बड़कागांव मुख्य चौंक का दौरा किये। इस दौरान जेएलकेएम प्रत्याशी बालेश्वर कुमार ने मतदाताओं से मिल कर विस चुनाव में आशीर्वाद मांगा।

आगे कहा कि वर्तमान सरकार के कार्य से पूरा प्रदेश वासी काफी परेशान हैं। अपना गांव समाज में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। दिन दहाड़े अपराधी घटना को अंजाम दे रहे हैं, और प्रदेश सरकार का कोई रिएक्शन नहीं हैं। इस बार राज्य भर में पार्टी सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो के अगुवाई में राज्य में युवाओं वा खतियानी परिवार का सरकार बनेगी। जयराम महतो ने नेतृत्व की सरकार बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखेगी। यहां की मूल समस्या विस्थापन की हैं, जल जंगल जमीन हमारा है और शासन बाहरी लोग कर रहे हैं। चुनाव जीतते ही क्षेत्र वासियों को स्थानीय नीति के तहत पहली प्राथमिकता मिलेगी। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क की समस्या दूर होंगी। राज्य की कानून व्यवस्था दुरुस्त होंगी, लोगो को हक अधिकार मिलेगा।  राज्य से अफसर शाही दूर होगा, गरीबों, किसानों को हक मिलेगा।


मौके पर जेएलकेएम पार्टी के केंद्रीय संगठन मंत्री राकेश मेहता, केंद्रीय सचिव मिथिलेश दांगी, केंद्रीय उपाध्यक्ष सत्यम कुमार साहू, केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष संतोष महतो, प्रेम कुमार महतो, रामकृष्ण राणा, बिनोद कुमार मेहता, संजू देवी, बैद्यनाथ महतो, कृष्णा कुमार महतो, अनिल कुमार साहा, बबलू मियां, मो कासिम,अजीज अंसारी,मो यूसुफ, मंजूर अंसारी, मो शमसाद, असगर अली, मो शहबाज, धनेश्वर महतो, प्रदीप महतो, जगरनाथ महतो, बसंत यादव, जागेश्वर कुमार महतो, प्रयाग राणा, रामचन्द्र साहू,ब्रह्मदेव सिंह, सरोज सिंह, निरंजन सिंह,नागेश्वर महतो, तिलेश्वर महतो, सुधीर वर्मा, डोमन राणा, अर्जुन साव, बिनोद महतो, जगदीश महतो, महेंद्र महतो, राजेश महतो, बालकिशुन महतो, रामचन्द्र महतो, मदन पांडेय  समेत सैकड़ो लोग शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!