इंडिया महागठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद ने बड़कागांव विस क्षेत्र का की दौरा, मांगा दुबारा मौका


24 अक्टूबर को रामगढ़ में चुनावी पर्चा भरेगी विधायक अंबा प्रसाद

केरेडारी (हजारीबाग)। इंडिया महागठबंधन के बड़कागांव विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद पर पार्टी ने भरोसा जताते हुए दूसरी बार प्रत्याशी बनाया। कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी बनने के उपरांत विधायक अंबा प्रसाद ने केरेडारी अष्ट भुजी मंदिर वा बंजारी माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद केरेडारी, बड़कागांव, पतरातु प्रखंड के पंचायतों का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की और अपने विकास कार्यों पर चर्चा करते हुवे एक बार और सेवा करने का मौका मांगा। दौरा के दौरान बड़कागांव मुख्य चौंक में कार्यकर्ताओं ने भव्य तरीके से ढोल नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत वा अभिनंदन किया।


विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में विकास के कई योजनाओं को धरातल पर उतारा। जिससे बड़कागांव के लोगों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस बार भी अपने क्षेत्र के विकास और प्रगति को ध्यान में रखते हुए पुनः सेवा का अवसर दे। इसके अलावा 24 अक्टूबर को अपने नामांकन में क्षेत्र से भारी संख्या में आने का अपील कार्यकर्ताओं से किये।

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, बीस सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम, मुखिया दिनेश साव, हितनारायण साव, धीरेंद्र साव, पप्पू साव, मुखिया प्रतिनिधि अमित दुबे, वरिष्ठ कांग्रेसी रामकुमार दुबे, चन्दन गुप्ता, सलामत अंसारी विशेश्वर नाथ चौबे, बिहारी साव, राजेश्वर साव बालेश्वर साव, गणेश कुमार, उमेश साव, नरेश साव, शकुंती देवी, मोहम्मद तसलीम, हरि साव वरिष्ठ कांग्रेसी कुलदीप तिवारी, रामेश्वर सिंह नारायण तिवारी, इशु राम संतोष शर्मा, मेहंदी हसन, सुखिया देवी, पूनम देवी, मनोज साव गणेश साव छोटेलाल साव भागीरथ साव, अवधेश रजक,  मनोहर तिवारी, रूपेश कुमार, डॉक्टर हाशिम अंसारी, सुरेश राम,, रंजीत रजक, फुनेश्वर रजक, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!