बड़कागांव से जेएलकेएम प्रत्याशी बने बालेश्वर कुमार, कार्यकर्ताओं में खुशी का लहर दी बधाईयां



केरेडारी। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से जेएलकेएम पार्टी के द्वारा  केरेडारी के बालेश्वर कुमार को प्रत्याशी घोषित किया गया। बालेश्वर कुमार के प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का लहर हैं। कार्यकर्ताओं ने बालेश्वर कुमार को खूब बधाई दिये।

जेएलकेएम के द्वारा प्रत्याशी बनाये जाने पर बालेश्वर कुमार ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया हैं। मैं पार्टी के भरोसे में खरा उतरूंगा। इन्होंने आगे कहा कि चुनाव सभी के सहयोग से लड़ेंगे। सभी नये पुराने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर चुनाव जीतने की रणनीति बनाया जायेगा। इस बार बड़कागांव में परिवर्तन की लहर हैं पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से बड़कागांव में जीत का इतिहास रचेगा।
मौके पर कृष्णा कुशवाहा, महेंद्र महतो, बसंत यादव, प्रयाग राणा, प्रदीप महतो, सीताराम महतो, मनोज वर्मा, अशोक महतो, प्रभु साव, धनेश्वर महतो,मनोज कुमार समेत सैकड़ों के संख्या में लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!