स्विप कार्यक्रम के तहत केरेडारी में मतदाताओं को किया गया जागरूक

केरेडारी। स्वीप कार्यक्रम के तहत केरेडारी मुख्य चौंक में विधान सभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। केरेडारी बीडीओ विवेक कुमार के नेतृत्व में कर्मियों ने गांव में घूम घूम कर चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने का अपील किये। बीडीओ विवेक कुमार ने कहा कि पिछले लोक सभा चुनाव में 77 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाना हैं। जिसको लेकर हर गांव में कर्मियों के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।

मौके पर बीडीओ विवेक कुमार, पंचायत सेवक रोहित राज, प्रमोद कुमार, दिगंबर साव, शेखर साव, सलामत अंसारी, जिया खान समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!