केरेडारी पैक्स चुनाव संपन्न अध्यक्ष बने भोला साव ग्रामीणों ने दी बधाई

केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के केरेडारी में पैक्स अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। जिसमें केरेडारी के भोला कुमार ने 487 वोट लाकर अपने प्रतिद्वंदी उम्मीद्वारों को मात दी। पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कृष्णा कुमार महतो, तापेश्वर साव, भोला कुमार, महावीर साव, मो कासिम, रविंद्र कुमार महतो उम्मीद्वार थें। चुनावी में कुल 1500  मतदाताओं में 1242 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 15 मत रद हुआ। मतदान में भोला साव को 777, कृष्ण कुमार महतो को 290 मत, तापेश्वर साव 134, महावीर साव को 4, मो कासिम को 6 वा रविंद्र कुमार महतो को 16 मत मिलें। जिसमें भोला साव ने सभी को मात दे कर चुनाव में जीत दर्ज किया। चुनाव संपन्न होते बीसीओ राजेश कुमार ने अध्यक्ष भोला कुमार  समेत सभी कार्यकारणी सदस्यों को प्रमाण पत्र सौंपा।

मौके पर महावीर कुमार साव, अरुण साव, नकुल साव, रामोतार साव, संजय साव, विजय साव, विनोद साव, मोहन साव, कीनू साव, शेखर साव, प्रदीप साव, मनोज राणा, हिरो साव, गोवर्धन साव, मुकेश साव लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!