Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

केरेडारी सीओ ने राजनीतिक दलों व मीडिया कर्मियों के साथ किया बैठक चुनाव को लेकर दी जानकारी


केरेडारी। झारखंड प्रदेश में विधानसभा चुनाव का पहला चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा। पहले चरण के चुनाव से पूर्व बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी को लेकर केरेडारी अंचल कार्यालय में राजनीतिक दलों व मीडिया कर्मियों के साथ सहायक निर्वाची सह निबंधन पदाधिकारी सीओ रामरतन कुमार वर्णवाल व थाना प्रभारी अजित कुमार ने बैठक की। बैठक में मतदान की तैयारी का विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगो को दी। अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल ने कहा कि राज्य भर में आदर्श चुनाव हेतू आचार संहिता लागू किया गया हैं। जिसे सभी राजनीतिक दलों वा मीडिया कर्मियों को भी पालन करना हैं। आगे कहा इस बार मतदान के दिन बूथ के दो सौ मीटर की दूरी पर कोई भी दल झंडा नहीं लगायेगा। लोगो के सुविधा के लिए टेंट लगा सकते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान बाइक वा कार ने छोटा झंडा लगाएंगे। किसी के निजी घरों में एक दल का तीन झंडा लग सकता है अगर एक से अधिक दल का झंडा घर मे लगेगा तो सभी का मात्र एक एक झंडा ही लगेगा।
इन्होंने आगे बताया कि सुदूर वर्ती बूथ 1 से 6 व बूथ संख्या 77 से 88 कुल 18 बूथ में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग होगा। वहीं अन्य बूथों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान किया जाएगा। निरी के बूथ संख्या 77 को रिलोकेट कर उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सिरोइया व कोजिया के बूथ संख्या पांच को रिलोकेट कर उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाजीदाग में स्थान्तरित किया जायेगा। इसके अलावा 85 प्लस वरिष्ठ मतदाता व 40 प्रतिशत से अधिक के दिव्यांग मतदाता अपने नजदीकी बीएलओ से संपर्क कर होम वोटिंग कर सकते हैं। केरेडारी के 88 व टंडवा के 20 बूथ कुल 108 बूथ पर पुरुष मतदाता 45321 व महिला मतदाता 42295 कुल 87 हजार 616 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सीओ श्री वर्णवाल ने अपील की है कि पिछले 2019 के चुनाव में 73 प्रतिशत मतदान हुआ था इस बार सभी के सहयोग से वोट का प्रतिशत बढ़ाने की आवश्यकता है।

बैठक में सुरेश साव, अमेरिका महतो, दिलेश्वर कुमार महतो, मनोज वर्मा, अरुण यादव, अवधेश यादव, अमित माली, रविंद्र सोनी, इंद्रजीत गिरी, अशोक बंटी राज समेत कई राजनीतिक दल व मीडिया कर्मी मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!