प्रकाश कुमार
प्रतापपुर। प्रतापपुर में 76 वां गणतंत्र दिवस काफी धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में राष्ट्र ध्वज तिरंगा झंडा शान से फहरा। प्रखंड भर में यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे तक चला। प्रतापपुर थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक अमर कुमार और थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने झंडा फहराया। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी डॉ कुमार संजीव, ब्लॉक परिसर में प्रमुख स्मिता प्रकाश ने झंडा तोलन की।

मौके पर अधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों वा प्रबुद्ध जनों ने वीर शहीदों को याद किया। साथ ही देश के संविधान के बारे में लोगो को जानकारी दी। इस दौरान लोगों में देश के प्रति अपनी एकता और समर्पण का भाव देखा गया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Views: 47