केरेडारी में शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ रामनवमी, रामभक्तों में दिखा उत्साह 

 

केरेडारी। केरेडारी प्रखंड में रामनवमी पूजा शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में सोमवार को संपन्न हुआ। प्रखंड के हेंदेगिर, बुंडू, पेटो, केरेडारी, चट्टीबारियातु, पचड़ा, बसरिया ,पहरा,जमीरा, कंडाबेर, गर्री कला में मेला का आयोजन किया गया। केरेडारी, पेटो, बसरिया, गर्री कला में आकर्षक व कई सामाजिक झांकी प्रस्तुत किया गया। उत्कृष्ट झांकियो व जुलूस को रामनवमी महासमिति द्वारा सम्मानित भी किया गया। केरेडारी मेला टांड में केरेडारी, कुठान, केमो, कोदवे समेत 7 अखाड़ों से जीवंत झांकी निकाला गया। केरेडारी मेला टांड में पहुंचे जीवंत झांकियों ने बढ़चढ़ कर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। केरेडारी पूजा महासमिति के द्वारा पहुंचे झांकियों को उपहार दे कर सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार श्री राम क्लब जोको को मिला। वहीं दूसरा केरेडारी व तृतीय पुरस्कार केमो को मिला। मेला में रामभक्तों के बीच श्रद्धालुओ द्वारा चना, गुड़ व पानी की ब्यवस्था की गई थी। इसमे मां काली मंदिर पूजा समिति कराली, किड्स जूनियर स्कूल केरेडारी व हीरो शो रूम के संचालक सीताराम प्रसाद कुशवाहा ने बढ़ चढ़कर मेला में आए भक्तों का सेवा किए।

केरेडारी के मेला टांड में जेएलके एम के पूर्व प्रत्याशी रहे बालेश्वर कुमार, उप प्रमुख अमेरिका महतो, पूर्व प्रमुख संजू देवी,केरेडारी पंचायत की मुखिया सोनिया देवी, कराली मुखिया अशोक राम,सलगा मुखिया पार्वती देवी, उप मुखिया जागेश्वर कुमार महतो, महासमिति अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, बैद्यनाथ महतो,भाजपा नेता नरेश कुमार, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, कासिम अंसारी,असगर अली समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

त्योहार में सुरक्षा व्यवस्था रहा मुस्तैद

रामनवमी को लेकर प्रखंड क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रहा। सीओ रामरतन कुमार वर्णवाल व थाना प्रभारी केरेडारी विवेक कुमार, सहायक थाना पगार प्रभारी बिक्की ठाकुर सुरक्षा बलों के साथ सोमवार सुबह तक अखाड़ों वा झांकियों के भ्रमण में रहे।

 

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!