पूर्व प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की बड़कागांव प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानध्यापक के द्वारा सरकारी राशि गबन का शिकायत

बड़कागांव। प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव के पूर्व प्रबंधन समिति अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से औचारिक मुलाकात की। संदीप कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री से बड़कागांव प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानध्यापक कृष्ण कुमार कन्हैया को निलंबित करने की मांग की है।

उक्त आशय की जानकारी पुर्व अध्यक्ष संदीप कुमार ने प्रेस विज्ञप्ती जारी कर दी है। प्रिंसिपल पर स्कूल में राशि गबन करने एवं भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। संदीप ने बताया कि इसकी जांच भी पदाधिकारीओ के द्वारा की गई है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान बड़कागांव सामाजिक कार्यकर्ता सोनू इराकी भी मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!