हेवई सतघरवा पुल से हेवई मुख्य पथ तक 1.5 किमी पथ निर्माण कार्य का किया गया शिलान्यास

केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के हेवई सतघरवा पुल से राजेंद्र पासी के घर पथ निर्माण कार्य शुरू किया गया है। 1.5 किलोमीटर पथ निर्माण का कार्य डीएमएफटी मद से एक करोड़ अट्ठारह लाख रूपया के लागत कराया जायेगा। पथ का शिलान्यास रविवार को विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा नारियल फोड़ कर किया गया।

शिलान्यास में मौजूद विधायक अंबा प्रसाद वा अन्य

विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि हर गांव को पक्का सड़क से जोड़ा जाएगा। गांव को जोड़ने के लिए और भी अधिक से अधिक पथों की स्वीकृति करवाने का काम करूंगी।

मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम, प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष रविंदर कुमार पांडे, सुबोध कुमार, छोटेलाल कुमार, मनोज साव, जगदेव कुमार, सुखदेव साव, कजरू साव, गणेश कुमार, अजय कुमार, राजेश कुमार, दुलार साव, विमल कुमार, राजू राम, अजय सिंह, विनोद साव समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *