बच्चों ने मातृ पितृ पूजन कर दिया भारतीय संस्कृति का संदेश: आई पी भारती

बरकट्ठा। प्रखंड अंतर्गत गंगपाचो स्थित सीबीएसई बोर्ड से प्लस टू तक मान्यता प्राप्त डिवाइन पब्लिक स्कूल में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में शामिल बच्चों ने अपने माता पिता का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। इस दौरान बच्चों और उनके माता पिता की आंखें भर आई। बच्चों ने अपने माता पिता का चरण पखार कर आरती की। बच्चे जिस समय अपने माता पिता के गले लगे सभी का हृदय द्रवित हो गया। पूजन के सामुहिक दृश्य से सभी आनंदित थे। साथ ही विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह ने कहा कि आज का दिन माता-पिता के समर्पण का दिन है। माता-पिता प्रत्‍यक्ष रूप से ईश्वर के रूप में होते हैं। माता और पिता को बच्चों के साथ समय बीतना चाहिए। उनसे बातें करनी चाहिए। निदेशक आई पी भारती ने कहा माता-पिता का भी बच्चों के प्रति मित्रवत व्यवहार होना चाहिए। माता-पिता भी अपने संतान पर विश्‍वास रखें, उनका हौसला बढ़ाए। माता-पिता की सेवा कर हम अपना सिर्फ कर्तव्‍य का निर्वह्न करते हैं। हमें अपनी संस्कृति को नहीं भूलनी चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रीति प्रभा, संजय कुमार यादव, रामनंदन कुमार, सुरेन्द्र कुमार, दिक्षा शर्मा, सी.वेलू, संजय साहा, रमेश कुमार, राकेश कुमार आदि का योगदान सराहनीय रहा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *