स्व खिरोधर राणा अपने जीवन काल में समाज को आइना दिखाने का काम किए : शिवलाल महतो

केरेडारी। केरेडारी के गर्रीकला में शिक्षक स्व. खिरोधर राणा का द्वितीय पुण्यतिथि सोमवार को मनाया गया। द्वितीय पुण्यतिथि पर पुत्र अनिल राणा, महेन्द्र कुमार राणा, बालेश्वर राणा, विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिवलाल महतो, अजय सिंह के द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए।
मौके पर शिवलाल महतो ने कहा कि स्व. खिरोधर राणा शिक्षा के प्रेरक थें। शिक्षा को आगे बढ़ाने में स्व.खिरोधर राणा का बहुत बड़ा योगदान रहा है, अपने जीवन काल में समाज को आइना दिखाने का काम किए। इनके नेक कार्यो से हमेशा याद किए जायेगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र राणा ने की। जबकि संचालन पूर्व जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष किशोर राणा ने किया।


मौके पर पुत्र अनिल राणा, महेन्द्र कुमार राणा, बालेश्वर राणा, हरि राणा, हरी लाल महतो, कुलदीप पटेल, अजय कुमार, पूर्व मुखिया कैलाश राणा, जगन्नाथ महतो, बालेश्वर महतो, रघुनंदन प्रसाद, गणपति महतो, दिलीप पटेल, गोवर्धन महतो, किशन राणा, टेकलाल महतो, विकास महतो, लीलाधर महतो, कमलनाथ महतो, कृष्णा राम समेत कई लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *