स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड अलग राज्य के आंदोलन कारी को किया गया सम्मानित


केरेडारी। 78 वॉ स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड अलग राज्य के आंदोलन कारी हजारीबाग जिला के केरेडारी प्रखंड निवासी बालेश्वर कुमार को केरेडारी जन प्रतिनिधियों वा प्रशासन के द्वारा सम्मानित किया गया। केरेडारी प्रमुख सुनीता देवी, जिप सदस्य अनीता सिंह वा प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल के द्वारा आंदोलन कारी बालेश्वर कुमार को शॉल ओढ़ा कर कर सम्मानित किया गया।

सम्मान मिलने पर आंदोलन कारी बालेश्वर कुमार ने केरेडारी प्रखंड प्रशासन के प्रति आभार जताया। आगे कहा की संयुक्त बिहार के दौरान झारखंड अलग राज्य बने इसके लिए कई बार आंदोलन किया गया था। आखिर झारखंड अलग राज्य बना, और आंदोलन कारियों का सपना साकार हुवा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *