सिमडेगा में तीन पीएलएफआई उग्रवादी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल


सिमडेगा। कोलेबिरा थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी के पोकलेन को उग्रवादियों ने आग के हवाले कर दिया था। इस कांड में कोलेबिरा पुलिस ने 3 पीएलएफआई उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।

एसपी सौरभ ने प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारो को बताया कि कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पीएलएफआई के विकास टाईगर के द्वारा विकास कार्य में लगे पोकलेन में आगजनी किया था। घटना स्थल पर उग्रवादियों द्वारा एक पर्चा भी छोड़ा गया था। इस मामले में कोलेबिरा थाना में विकास टाईगर एवं उसके अन्य सहयोगियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया था। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीएलएफआई के विकास टाईगर उर्फ श्याम टाईगर उर्फ नितीश गोप एवं उसके अन्य दो सहयोगी नीरज गोप तथा सतीश उरांव तीनों गुमला जिल के निवासी को गिरफ्तार किया गया।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने पीएलएफआई के अशोक गोप के आदेश पर आगजनी की घटना को अंजाम देने सहित कोलेबिरा के बिजली ग्रिड साईड, इटकी में रोड निर्माण कार्य में आगजनी की घटना को अंजाम देने के साथ ही खूंटी में एक लडकी की 2019 में की गई हत्या में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। एसपी सौरभ कुमर ने बताया कि इस कांड के उदभेदन में खूंटी पुलिस का भी सहयोग मिला है।
छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ए दोड्राई, कोलेबिरा थाना प्रभारी प्रभात कुमार, पुअनी राजेश कुमार, सशस्त्र बल शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *