गुमला। गुमला पुलिस को गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने छापामारी कर करीब 9.900 किलो गांजा समेत दो तस्कर को भी रंगे हाथ दबोचा। जिसमें सिलम पेट्रोल पंप के समीप विजय उरांव के किरायेदार निवासी रिम्पल कुमार (20) व आजाद बस्ती गुमला निवासी कमरूल हक (45) शामिल है। पुलिस ने उन्हें रविवार को जेल भेज दिया। उनके पास से पुलिस ने ब्लू, काला व हरा रंग का स्कूटी नंबर जेएच 07 एच 6135 भी जब्त किया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Views: 8