महुआडांड। महुआडांड़ के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में संकल्प सप्ताह के पांचवे दिन शिक्षा एक संकल्प के थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निबंध लेखन, वाद विवाद व चित्रकला प्रतियोगिता कराया गया। इसके अलावा शिक्षा मेला का आयोजन भी किया गया। यहां छात्रों ने स्वयं के बनाये कला और शिल्प को प्रस्तुत किया। जिसे अधिकारियों ने मुयायना कर बच्चों के मनबल को बढ़ाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओ नीत नितिन सुरीन ने कहा कि प्रखंड के विकास के लिए हम सभी को संकल्प लेने की आवश्यकता है। हमें साथ मिल कर विकास की राह तय करनी है। बीडीओ आमरेन डांग ने नारी शिक्षा व डिजिटल साक्षरता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।
मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी नीत नितिन सुरीन, प्रखंड विकास पदाधिकारी आमरेन डांग, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी घनश्याम चौबे, पीरामल फाउंडेशन से तनिमा घोष, अजय निषाद उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








