इचाक- बंडासिंगा मार्ग पर मिला युवक का शव
बरकट्ठा:-गोरहर थाना क्षेत्र के इचाक- बंडासिंगा मार्ग स्थित बाराडीह के समीप एक युवक का शव संदेहास्पद स्थिति में गुरुवार को अहले सुबह मिला। इस बाबत मृतक के पिता चरका मरांडी ने बताया की घटना की जानकारी मृतक के फोन से राहगीर ने दी। शव की शिनाख्त श्याम सुंदर मरांडी 15 वर्ष पिता चरका मराड़ी टोला मंहुवा टांड, पंचायत शिलाडीह के रूप में की गई है। वहीं घटना की सूचना गोरहर पुलिस को मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से आसपास के लोगों में भय व्याप्त है तथा यह निंदनीय खबर क्षेत्र में आग की तरह फेल गई। मौके पर शव को देखने आसपास के सैकड़ो लोग घटनास्थल पर पहुंचे।वही मृतक के मां सरिता देवी ने बताया की घर से करीब रात्रि 10बजे डुमरडीहा शादी समारोह में शामिल होने के लिए दोस्तों ने मेरे पुत्र को फोन कर बुलाया था। सुबह अज्ञात लोगों ने मेरे पुत्र की मौत की सूचना फोन से दी।मृतक की मॉ ने बुंदीलाल मरांडी, छोटेलाल मरांडी, सुरेंद्र मरांडी के साथ शादी समारोह शामिल होने की बात कही थी। मामले को लेकर मृतक पिता चरका मरांडी के आवेदन पर 27/23 के तहत मामला दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस मामले की हर एक बिंदु पर जांच कर रही है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








