चट्टीबारियातू में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 रूद्र महायज्ञ पूर्णाहूति के साथ संपन्न

केरेडारी। केरेडारी प्रखंड अंतर्गत चट्टीबारियातू में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 रूद्र महायज्ञ पूर्णाहूति के साथ 7 जून को संपन्न हो गया। महा यज्ञ में चट्टीबारियातू समेत आस पास के भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही बच्चों ने मेले का भरपूर आनंद उठाया। पूर्णाहूति के उपरांत 8 जून को श्रद्धालुगण और भक्तजनों गांव में शोभायात्रा निकाले। भक्त झूमते नाचते हुए प्रतिमाओं के साथ नगर भ्रमण किया। महा यज्ञ केरल के यज्ञाचार्य जगदीश महाराज के नेतृत्व में संपन्न हुवा। मध्यप्रदेश की सुप्रसिद्ध प्रवचनकर्ता सुश्री अनन्या शर्मा के द्वारा यज्ञ के दौरान प्रतिदिन भगवगीता पाठ प्रस्तुत कर धर्मप्रेमियों को लाभान्वित किये।


यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुंदर गुप्ता ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से हर तीसरे वर्ष पर महायज्ञ का आयोजन किया गया। हर तीन वर्ष में महायज्ञ का आयोजन होगा। उन्होंने महायज्ञ को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। साथ अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *