विरोधी जनसेवा की राजनीति करें ना कि जोड़-तोड़ की : अंकित राज

आजसू में शामिल हुए सभी कांग्रेसी 24 घंटे के भीतर किए घर वापसी

पचड़ा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अंकित राज की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में की वापसी

केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के पचड़ा कई लोग कांग्रेस छोड़ कर आजसू में शामिल हुवे कार्यकर्ताओं को पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने पुनः कांग्रेस में शामिल किया। इस दौरान झारखंड प्रदेश इंटक के सचिव अंकित राज भी शामिल थें। अशोक साव, रंजीत कुमार रजक, रूपलाल साव, शंकर साव, आदित्य साव, विनय कुमार, प्रदीप साव ने कहा कि योगेंद्र साव पारिवारिक रिश्ता है। परिवार में छोटे मोटे मनभेद होते रहते हैं लेकिन उन मन भेदो को सुलझा लिया गया है और हम सभी एकमत से पुनः पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए। वही अंकित राज ने कहा कि पचड़ा पंचायत हमेशा से ही योगेंद्र साव का गढ़ रहा है। विधायक जनहित में लगातार कार्य कर रही है और विरोधी उनके संगठन को तोड़ने का असफल प्रयास कर रहे है। इसलिए विरोधीयो को मेरा नसीहत है कि वो जनसेवा की राजनीति करें ना की जोड़ तोड़ की। 

मौके पर मुख्य रूप से पंचायत अध्यक्ष बालेश्वर साव, पूर्व उप मुखिया कृष्णकांत कुमार, पूर्व विधायक प्रतिनिधि मुकेश ठाकुर, मुखिया पुत्र विकास कुमार, प्रखंड कांग्रेस कमेटी के महासचिव फुनेश्वर रजक, मीडिया प्रभारी छोटेलाल कुमार, वार्ड सदस्य सुरेश कुमार साव, पप्पू प्रजापति, विकास प्रसाद, रामकिशुण साव, तन्नू कुमार, जयप्रकाश साव, विजय कुमार राणा, संजय कुमार पासवान समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *