विधायक अंबा प्रसाद ने हेवई के पहरा में कब्रिस्तान के चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

25 लाख की लागत से पहरा कब्रिस्तान का होगा चारदिवारी- अंबा प्रसाद


केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के हेवई पंचायत के पहरा गाँव में विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा जिला कल्याण मद से बनने वाले कब्रिस्तान के चारदिवारी कार्य का शिलान्यास रविवार को किया। यहाँ पहुंचने पर स्थानीय महिला एवं पुरुषों ने विधायक अंबा प्रसाद को फुल माला से जोरदार स्वागत किए। विधायक ने नारियल फोड़कर विधिवत कब्रिस्तान शिलान्यास की आधारशिला रखी। कब्रिस्तान की चार दिवारी में लगभग 25 लाख की लागत की हैं। जिसका निर्माण कार्य अध्यक्ष मेहंदी हसन एवं सचिव मकसूद खान है। विधायक ने कहा कि लोगों की माँग पर कब्रिस्तान के चारों ओर चहारदीवारी के निर्माण हो जाने से लोग कब्रिस्तान में सफ़ाई रहेगी व अतिक्रमण की संभावना नहीं होगी और रखरखाव अच्छा रहेगा। विधायक ने बताया कि बड़कागांव विधानसभा में विकास कार्यों में तेजी लाते हुए लगातार योजनाओं का शिलान्यास कार्य किया जा रहा है।

मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, पंचायत समिति सदस्य साजन पासवान, उप मुखिया मनोज साव, वार्ड सदस्य मोहम्मद जिलानी,पंचायत अध्यक्ष मेहंदी हसन,मोहम्मद मकसूद, गणेश साव, मोहम्मद इसाक, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद जिलानी, सनाउल्लाह खान, अब्दुल कयूम, मोहम्मद हदीस समेत कई महिला पुरुष मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *