वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

महुआडांड़ (लातेहार)। महुआडांड़ प्रखंड स्थित झारखंड के सबसे ऊंचे जलप्रपात लोध वॉटरफॉल में वन पदाधिकारी तरुण सिंह के निर्देश पर वन कर्मी एवं इको विकास समिति के द्वारा वन्य जीव सप्ताह पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वन कर्मी गुरु दयाल सिंह एवं कुंवर गंझु के नेतृत्व में वनकर्मी एवं इको विकास समिति के सदस्यों के द्वारा लोध वॉटरफॉल एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ सफाई किया गया। साथ ही पर्यटकों और ग्रामीणों से भी स्वच्छता रखने का अपील किया। वन कर्मी गुरुदयाल सिंह ने कहा की स्वच्छता से ही स्वस्थ रहा जा सकता है। इसलिए सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छता बनाएं और बीमारियों से दूर रहे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *