रांची। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन बिशुनपुर से लौटने के दौरान घाघरा प्रखंड के नवडीहा पंचायत में आयोजित सभा में शामिल हुवे। यहां डीडीसी हेमंत सती, एसपी एहतेशाम वकारीब, बीडीओ विष्णुदेव कच्छप व नवडीहा पंचायत के मुखिया राजकुमार भगत ने बुके, मोमेंटो, रागी लड्डू व टांगीनाथ धाम का चित्र राज्यपाल को भेंट किये। राज्यपाल ने ग्रामीणों से क्षेत्र के समस्याओं से रू ब रू हुवे। साथ ही लाखों रुपए का परिसंपत्तियों का वितरण ग्रामीणों वा समूहों के बीच किए। इस दौरान राज्यपाल ट्रैक्टर की ड्राइविंग सीट पर बैठ कर किसानों को खेतीबारी के लिए प्रेरित किये।
राज्यपाल ने कहा प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना में बहुत कम लोगों का आवेदन हुआ है, जिससे कई लोग योजना का लाभ से वंचित होंगे। जनप्रतिनिधियों को ग्रामीणों का हर संभव मदद करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिये।
मौके पर एसडीओ संजय पीएम कुजूर, एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल, इंस्पेक्टर मनोज कुमार, सीओ प्रणव ऋतुराज व थानेदार अमित कुमार चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








