गुमला। गुमला जिला के बिशुनपुर प्रखंड के टेमरकरचा में बीते 10 अप्रैल को नक्सलियों ने आग जानी की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने छापामारी कर पीएलएफआइ उग्रवादी लोहरदगा तोरांग निवासी अजय उरांव उर्फ संजय उरांव उर्फ दिलजल उरांव को केरल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभियान एसपी मनीष कुमार ने बताया कि 10 अप्रैल को सत्या कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा जमटी से टेमरकरचा तक सड़क निर्माण में लगे वाहन को जलाया गया था। और पीएलएफआइ का पर्चा फेंक कर काम को रोकने की बात कही गयी थी। जिसके आलोक में पीएलएफआइ संगठन के 6-7 अज्ञात लोगों के विरुद्ध बिशुनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान के क्रम में अजय उरांव एवं उनके साथियों द्वारा भय का माहौल बनाने के लिए घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद आवश्यक पूछताछ के लिए केरल राज्य से अजय उरांव को गुमला लाया गया।
पूछताछ के क्रम में अजय ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। अपने साथी कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान जो रांची जिला के चान्हो बलसोकरा का रहने वाला का नाम बताया। साथ ही अजय के निशानदेही पर उसके ही घर के पीछे छिपा कर रखा हुआ एक देसी कट्टा, 0.315 बोर की जिंदा गोली व एक पीएलएफआइ का पर्चा बरामद किया गया है। अभियान एसपी ने कहा कि बाकी उग्रवादियों की भी गिरफ्तारी के लिए छापामारी किया जा रहा है। मौके पर इस्पेक्टर मनोज कुमार, थानेदार अमित कुमार चौधरी व कुंदन सिंह समेत अन्य मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








