युवती का संदेहास्पद मौत…. मामा और पिता ने एक दूसरे पर लगाया हत्या करने का आरोप मामला दर्ज

केरेडारी(हजारीबाग)। केरेडारी थाना क्षेत्र के पाण्डेय पुरा निवासी प्रवीण राम के पुत्री जिया कुमारी का मौत सिमरिया थाना क्षेत्र के जबड़ा में हो गया। युवती के संदेहास्पद मौत होने पर युवती के मामा वा पिता ने एक दूसरे पर जिया कुमारी के हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। मृतिका के मामा कुंदन कुमार राम ने युवती के सौतेली मां वा पिता प्रवीण राम पर अपनी बेटी का हत्या पीट पीट पर करने का आरोप लगाई हैं।

वहीं युवती के पिता प्रवीण राम ने अपने साला वा मृतिका के मामा पतरातू प्रखंड के लादी गांव निवासी कुंदन कुमार राम पर जिया को फोन करके मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वा आत्म हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया हैं। पिता ने आवेदन में कहा हैं कि मामा के फोन से परेशान हो कर मेरी बेटी ने मौसी के घर सिमरिया प्रखंड के जबड़ा में जहर खा ली। जिससे बच्ची की मौत हो गई।

घटना के संबंध में बताया जाता हैं की जिया सिमरिया में सौतेली मौसी के घर में रह रही थी। जहां जहर खाने से युवती की मौत हो गई। युवती का मौत होने पर शव के दाह संस्कार के लिए शव को सिमरिया से केरेडारी के पाण्डेय पुरा में लाया गया। जहां से केरेडारी पुलिस ने सूचना मिलते ही पाण्डेय पुरा से शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया। पुलिस मौत के कारणों के छानबीन में जुट गई हैं।

इस मामले में थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि सूचना हैं कि युवती का मौत सिमरिया में हुई हैं। इस मामले में मृतक के मामा और पिता ने एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। दोनों परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया हैं। शव को केरेडारी पुलिस ने पोस्टमार्ट करवा दिया है। आगे की करवाई के लिए रिपोर्ट आने तक का इंतजार किया जा रहा है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *